How to Apply for MADBY Accident Insurance Claim | Step-by-Step Process 2026

🔹 क्या है यह राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना?
राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक मुफ्त दुर्घटना बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देना है।
आसान भाषा में समझें तो यह योजना उन परिवारों के लिए है जो पहले से ही मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना(चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना) में जुड़े हुए हैं।
यदि इस योजना से जुड़े परिवारो के सदस्यो के साथ दुर्घटना होती है—जैसे मौत या गंभीर चोट—तो सरकार आर्थिक मदद देती है।
यह राजस्थान सरकार की एक मात्र योजना है जिसमें दुर्घटना होने पर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
📅 योजना की शुरूआत : 1 मई 2022
👨👩👧👦 लाभार्थी: राजस्थान के निवासी (जो आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत हैं)
💰 राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मैं मिलने वाले लाभ
🚫
कोई प्रीमियम नहीं (पूरी तरह मुफ्त)
💀
एक व्यक्ति की मृत्यु पर: ₹5 लाख
💀
एक से ज्यादा की मृत्यु पर: ₹10 लाख
♿
गंभीर अपंगता पर: ₹3 लाख तक
♿
आंशिक अपंगता पर: ₹1.5 लाख तक