
प्रतियोगी परीक्षा हेतु निःशुल्क यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया (Competition Exam Free Travel Registration RSRTC Guide)
राजस्थान सरकार द्वारा Competition Exam में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को Free Travel सुविधा प्रदान की जाती है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा तिथि से कम से कम 36 घंटे पूर्व इस “Rsrtc Competition Exam Free Travel Registration Portal” पर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय के बाद किया गया आवेदन डिपार्ट्मन्ट द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय रहते आवेदन अवश्य करे।
आवेदन प्रपत्र (Competition Exam Free Travel Registration Form Process)

सबसे पहले आपको गूगले मै RSRTC सर्च करने पहली लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको ऊपर की तरह डैश्बोर्ड शो होगा
दाई तरफ “प्रतियोगी परीक्षा हेतु निःशुल्क यात्रा पंजीकरण” पर क्लिक करेंगे ।

आपके सामने इस तरह का पंजीकरण फॉर्म खुल के आएगा,मेरे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे आसानी से यह प्रक्रिया पूर्ण करे।
1. अभ्यर्थी का नाम
First Name (प्रथम नाम)* -यहाँ अपना पहला नाम दर्ज करें। उदाहरण: Ravi (यदि सिर्फ सिगल नाम ही है तो फर्स्ट नेम ही भरना है
Middle Name (मध्य नाम)– यदि आपके नाम में मध्य नाम है, तो दर्ज करें। उदाहरण: Kumar
Last Name (अंतिम नाम)- यहाँ अपना उपनाम/सरनेम दर्ज करें। उदाहरण: –Singh
2. Gender (लिंग) *
अपना लिंग चुनें:- Male/Female/Other (अन्य) जो भी हो।
3. Mobile Number (मोबाइल नंबर) *
अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसी नंबर पर आवेदन संबंधी सूचना प्राप्त होगी।
4. Aadhar Number (आधार नंबर) *
अपना 12 अंकों का वैध आधार नंबर दर्ज करें। गलत आधार संख्या दर्ज करने पर निःशुल्क यात्रा पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।
5. Roll Number (रोल नंबर) *
आप जिस भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु निःशुल्क यात्रा पंजीकरण करना चाहते है उसका रोल नंबर दर्ज करें।(प्रवेश पत्र में दिया गया होगा)
6. Exam Name (परीक्षा का नाम) *
जिस प्रतियोगी परीक्षा में आप सम्मिलित होने जा रहे हैं, उस भर्ती का नाम दर्ज करें।
उदाहरण:
- REET
- CET
- SSC
- रेलवे भर्ती परीक्षा आदि
7. Exam Date & Time (परीक्षा दिनांक एवं समय) *
ऐड्मिट कार्ड के अनुसार एग्जाम की सही दिनांक एवं समय दर्ज करें।
8. Email ID (ईमेल आईडी)
यदि आपके पास ईमेल आईडी है, तो दर्ज करें। (यह जरूरी नहीं है सिर्फ आपको देने सूचना के लिए है।)
9. Upload Admit Card (प्रवेश पत्र अपलोड करें) *
अपना परीक्षा प्रवेश पत्र अपलोड करें। जो PDF, JPG, JPEG एवं PNG मै अधिकतम 250 KB तक की साइज़ मै पढ़ने योग्य होना चाहिए।
10. Accept Terms (नियम एवं शर्तें स्वीकार करें)
इस आवेदन को जमा करने से पहले दिए गए सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सहमति हेतु चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
11.Otp Send (ओटीपी भेजे)
ओटीपी सेन्ड करे के आइकान पर क्लिक करे ,ओटीपी डालकर के इस प्रक्रिया को पूर्ण करके रशीद को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखले ।

यदि आपने पहले से पंजीकरण कर लिया है, तो आप “🖨️ Reprint Receipt” विकल्प के माध्यम से अपनी रसीद पुनः Roll Number व Mobile Number डालकर डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Competition Exam Free Travel Registration RSRTC FAQ – प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क यात्रा पंजीकरण पोर्टल
1. Free Travel Registration पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
यह पोर्टल प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु बनाया गया है। अभ्यर्थी यहाँ पंजीकरण करके यात्रा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
2. पंजीकरण कब करना आवश्यक है?
अभ्यर्थी को परीक्षा तिथि से कम से कम 36 घंटे पूर्व पंजीकरण करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3. क्या पंजीकरण करना अनिवार्य है?
हाँ, निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
4. Competition Exam Free Travel Registration के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
आवेदन के लिए निम्न जानकारी/दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- परीक्षा रोल नंबर
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
5. प्रवेश पत्र किस फॉर्मेट में अपलोड किया जा सकता है?
केवल निम्न फाइल फॉर्मेट मान्य हैं:
- JPG
- JPEG
- PNG
6. अपलोड की जाने वाली फाइल का अधिकतम आकार कितना होना चाहिए?
अपलोड की जाने वाली फाइल का अधिकतम आकार 250 KB होना चाहिए।
7. यदि प्रवेश पत्र अपलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?
कृपया सुनिश्चित करें कि:
- फाइल का आकार 250 KB से कम हो।
- फाइल सही फॉर्मेट में हो।
- इंटरनेट कनेक्शन सही कार्य कर रहा हो।
8. क्या ईमेल आईडी भरना अनिवार्य है?
नहीं, ईमेल आईडी भरना वैकल्पिक (Optional) है।
9. यदि मोबाइल नंबर गलत भर दिया जाए तो क्या होगा?
गलत मोबाइल नंबर दर्ज करने पर आवेदन संबंधी सूचना प्राप्त नहीं होगी। इसलिए सही मोबाइल नंबर भरना आवश्यक है।
10. क्या बिना आधार नंबर के आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, आवेदन हेतु वैध आधार नंबर दर्ज करना आवश्यक है।
11. पंजीकरण सफल होने के बाद क्या करना होगा?
पंजीकरण सफल होने के बाद रसीद डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
12. Reprint Receipt का क्या उपयोग है?
यदि आपकी रसीद खो जाती है, तो “Reprint Receipt” विकल्प के माध्यम से आप उसे पुनः डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
13. क्या गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है?
हाँ, गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
14. क्या सभी अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी?
निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
15. सहायता या समस्या होने पर क्या करें?
किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता हेतु संबंधित विभाग/हेल्पलाइन से संपर्क करें।



