JET Pre Entrance Exam 2026: Apply Online, Exam Date (21 June), Eligibility, Fees & Full Guide (Rajasthan JET 2026)

JET-Pre-Entrance-Exam-2026-Apply-Online-Exam-Date-21-June-Eligibility-Fees-Full-Guide-Rajasthan-JET-2026.webp

JET Pre Entrance Exam 2026 राजस्थान की एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से कृषि और इससे जुड़े विभिन्न कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के कृषि और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों में भी प्रवेश मिलता है। सत्र 2026-27 में अलग-अलग कृषि और संबंधित कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म चालू कर दिये गए है।

यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं। JET Pre Entrance Exam 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

जो अभ्यर्थी कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा एक अच्छा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भरना जरूरी है।

अधिक जानकारी, पात्रता और अन्य नियमों के लिए नीचे दी गई JET Pre Entrance Exam 2026 की Guideline जरूर पढ़ें।

इस ब्लॉग में क्या-क्या है

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथिया (Key Highlights)

Details Date / Information
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 18.04.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17.05.2026 (रात 12:00 बजे तक)
विलंब शुल्क ₹500 के साथ अंतिम तिथि 20.05.2026 (रात 12:00 बजे तक)

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए: ₹1925 + बैंक शुल्क
  • राजस्थान के SC/ST/OBC (NCL)/MBC/EWS/SAP (40% या अधिक दिव्यांग) के लिए: ₹1595 + बैंक शुल्क

शुल्क केवल ऑनलाइन जमा होगा और यह नॉन-रिफंडेबल (वापस नहीं मिलेगा) है।

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पात्रता (Eligibility)

अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह संबंधित कोर्स के लिए पात्र है।

सिर्फ परीक्षा देना, पास होना या कॉलेज आवंटित होना, पात्रता की गारंटी नहीं है। यदि बाद में अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी ने 12वीं (10+2) राजस्थान बोर्ड या मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान/कृषि विषयों में पास की हो।

कोर्सों के लिए मान्य सब्जेक्ट्स:

  • Agriculture
  • Biology
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Physics

कोर्स के अनुसार:

Degree Programme Basic Qualification Subjects of Entrance Examination
M.Sc. Agriculture B.Sc. (Hons.) Agriculture / B.Sc. (Hons.) Horticulture (Note: Horticulture students not eligible for Agronomy, Livestock Production & Management, Animal Production) Pre-PG Agriculture
M.Sc. Horticulture B.Sc. (Hons.) Agriculture / B.Sc. (Hons.) Horticulture Pre-PG Horticulture
M.Sc. Forestry B.Sc. (Hons.) Forestry (Note: Not eligible for Agronomy, Livestock Production Management, Animal Production, GPB & Statistics) Pre-PG Forestry
M.Sc. Home Science / Community Science B.Sc. (Hons.) Home Science / Community Science / Food Nutrition and Dietetics Pre-PG Home Science / Community Science

⚠️ ध्यान रखें:
अभ्यर्थी को वही विषय चुनने होंगे जो उसने 12वीं में पढ़े हैं। अलग विषय चुनने पर प्रवेश रद्द हो सकता है।

न्यूनतम अंक:

  • सामान्य वर्ग: 50%
  • आरक्षित वर्ग: 5% की छूट

12वीं में सप्लीमेंट्री वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

Arts और Commerce के छात्र JET के लिए पात्र नहीं हैं।

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 16 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
    (दिनांक 31 अगस्त 2026 के अनुसार)

मूल निवास (Domicile) मुख्य शर्तें

JET मुख्य रूप से राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए है (कुछ निजी कॉलेजों की 50% सीटें छोड़कर)।

  • राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं, 11वीं और 12वीं राजस्थान से की हो
  • माता-पिता पिछले 10 वर्षों से राजस्थान में रह रहे हों
  • अभ्यर्थी राजस्थान का निवासी हो
  • राजस्थान सरकारी कर्मचारी/सेना/पुलिस/पैरामिलिट्री के परिवार से हो

यदि कोई अभ्यर्थी इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो उसे सामान्य श्रेणी में माना जाएगा और उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन से पहले सभी निर्देश पढ़ें और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दाएं हाथ का अंगूठा निशान अपलोड करना अनिवार्य है।
  • फोटो पासपोर्ट साइज 30–50 KB के मध्य, सफेद बैकग्राउंड के साथ, टोपी/गॉगल्स न हों।
  • सिग्नेचर साफ 10–30 KB के मध्य।
  • अंगूठा निशान साफ 10–30 KB के मध्य, 80 DPI रेजोल्यूशन में।
  • गलत या एडिट की गई फोटो से फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • जाति/फीस छूट प्रमाण पत्र (PDF, 100–200 KB)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (PDF, 100–200 KB)
  • आवेदन में अपना या माता-पिता का मोबाइल नंबर और ईमेल ही दें (कोचिंग/ई-मित्र का नहीं)।
  • आधार नंबर के अंतिम 4 अंक भरना जरूरी है।
  • परीक्षा में वही फोटो साथ ले जाए जो इस फॉर्म में अपलोड करेंगे।

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

JET-2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jetskrau2026.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

अभ्यर्थि स्वयं या अपनी देखरेख में ही फॉर्म भरें। यदि किसी अन्य व्यक्ति (जैसे ई-मित्र या कोचिंग संस्थान) से फॉर्म भरवाते हैं, तो सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

बैंक और संपर्क जानकारी: अपने या नजदीकी रिश्तेदार के बैंक अकाउंट से फीस जमा करें। बैंक डिटेल (Account No., IFSC आदि) सही भरें, रिफंड उसी में आएगा।

लॉगिन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें और किसी के साथ साझा न करें।

आवेदन शुल्क जमा करने से पहले कुछ जानकारी को संशोधित किया जा सकता है, लेकिन नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव नहीं होगा। शुल्क जमा करने के बाद किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं है।

अंतिम स्टेप:

  • फॉर्म भरने के बाद प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।
  • फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।

📋 चयन प्रक्रिया (JET Pre Entrance Exam 2026 Selection Process)

चरण संख्याप्रक्रिया का नाम
1लिखित परीक्षा (Written Examination)
2अंतिम चयन सूची (Final Selection List)

📊 परीक्षा पैटर्न (JET Pre Entrance Exam Pattern 2026)

क्रम संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअंक
1कृषि (Agriculture)40160
2रसायन विज्ञान (Chemistry)40160
3जीव विज्ञान (Biology)40160
4गणित (Mathematics)40160
5भौतिकी (Physics)40160
कुल200800
विषय (JET Pre Entrance Exam 2026 Subject) टॉपिक्स (JET Pre Entrance Exam 2026 Main Topics)
⚛️ भौतिकी (Physics) गुरुत्वाकर्षण, प्रकाशिकी, पदार्थ के गुण, पदार्थ एवं विकिरण का द्वैत स्वरूप, भौतिक जगत एवं मापन, स्थिर विद्युत, गतिकी, धारा विद्युत, विद्युतचुंबकीय तरंगें, ऊष्मागतिकी, परमाणु एवं नाभिक, गति के नियम, चुम्बकीय प्रभाव एवं चुम्बकत्व, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, विद्युतचुंबकीय प्रेरण एवं प्रत्यावर्ती धारा, कण तंत्र एवं ठोस पिंड की गति, गैसों का व्यवहार एवं गतिज सिद्धांत, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दोलन एवं तरंगें
🧬 जीव विज्ञान (Biology) जीव जगत में विविधता, पादप शरीर क्रिया विज्ञान, मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव, मानव शरीर क्रिया विज्ञान, प्रजनन, पादप एवं जंतु संरचना, जैव प्रौद्योगिकी एवं इसके अनुप्रयोग, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, आनुवंशिकी एवं विकास, कोशिका संरचना एवं कार्य, खाद्य उत्पादन में सुधार
🧪 रसायन विज्ञान (Chemistry) रसायन के मूल सिद्धांत, विलयन, परमाणु संरचना, p-ब्लॉक तत्व, ऊष्मागतिकी, तत्वों का निष्कर्षण, d एवं f ब्लॉक तत्व, साम्यावस्था, समन्वय यौगिक, रेडॉक्स अभिक्रियाएँ, विद्युत रसायन, तत्वों का वर्गीकरण एवं आवर्त सारणी, रासायनिक गतिकी, जैव अणु, हाइड्रोकार्बन, पॉलिमर, रासायनिक बंध, पृष्ठ रसायन, द्रव्य की अवस्थाएँ, हैलोएल्केन एवं हैलोएरीन, हाइड्रोजन, एल्कोहल-फिनोल-ईथर, s-ब्लॉक तत्व, एल्डिहाइड-कीटोन-कार्बोक्सिलिक अम्ल, नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक, ऑर्गेनिक के मूल सिद्धांत, पर्यावरण रसायन, दैनिक जीवन में रसायन
📐 गणित (Mathematics) समिश्र संख्याएँ, संबंध एवं फलन, मैट्रिक्स एवं वेक्टर, निर्देशांक ज्यामिति, परवलय, त्रिविमीय ज्यामिति, प्रायिकता, फलन-सीमा-निरंतरता, अवकलनीयता, अवकलज, अवकलज के अनुप्रयोग, क्रमिक अवकलन, समाकलन की विधियाँ, फलनों का समाकलन, निश्चित समाकलन
🌾 कृषि (Agriculture) कृषि यंत्र एवं कटाई उपरांत प्रबंधन, एग्रोनॉमी एवं कृषि मौसम विज्ञान, फसल विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, सिंचाई एवं खरपतवार प्रबंधन, फसल रोग एवं नियंत्रण, बीज उत्पादन तकनीक, व्यावसायिक कृषि, मृदा एवं प्रबंधन, शुष्क कृषि एवं एग्रोफॉरेस्ट्री, कीट विज्ञान, मृदा पोषण प्रबंधन, नर्सरी तकनीक, बागवानी फसलें, विस्तार शिक्षा, पादप रोग विज्ञान, पशुपालन एवं पोल्ट्री, फसल प्रजनन, ऊर्जा एवं पर्यावरण, कृषि अर्थशास्त्र, सब्जी एवं फल उत्पादन, मसाले-औषधीय पौधे-फ्लोरीकल्चर

ऑनलाइन विकल्प फॉर्म के लिए पात्रता(Eligibility for Online Option Form)

जो अभ्यर्थी JET-2026 परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिन्होंने Positive Marks प्राप्त किए हैं, वही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरने के पात्र होंगे। जिन अभ्यर्थियों के अंक Negative हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।

ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरना

ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को ₹5000/– तथा बैंक चार्ज जमा करना होगा।

यदि किसी अभ्यर्थी को महाविद्यालय आवंटित होता है, तो उसे ₹1300/- का स्वीकृति शुल्क भी जमा करना होगा।

👉 कुल ₹6300/- में से:

  • ₹5000/- कॉलेज फीस में शामिल किए जाएंगे
  • ₹1300/- काउंसलिंग फीस के रूप में JET ऑफिस में जमा होंगे

यदि अभ्यर्थी समय पर शेष राशि जमा नहीं करता है या निर्धारित तिथि पर कॉलेज में उपस्थित नहीं होता है,आवंटित कॉलेज को स्वीकार नहीं करता है तो ₹5000 + ₹1300 की राशि जब्त कर ली जाएगी। यह राशि न तो वापस मिलेगी और न ही किसी अन्य संस्थान में ट्रांसफर होगी।

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण नोट

  • आवेदन के समय अपलोड किए गए सभी दस्तावेज प्रवेश के समय जमा करने होंगे
  • सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी
  • फोटो वही होनी चाहिए जो आवेदन में अपलोड की गई है

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण लिंक्स

कृषि विभाग से संबंधी और आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करे

जेट प्री प्रवेश परीक्षा 2026 हेलपडेस्क

University Name Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Bikaner
Location Bikaner, Rajasthan
Contact Number 7878748217
Email ID jet2026@raubikaner.org

JET Pre Entrance Exam 2026 – FAQ

Q1. JET Pre Entrance Exam 2026 क्या है?

JET (Joint Entrance Test) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से राजस्थान के कृषि और संबंधित कोर्स (Agriculture, Horticulture, Forestry आदि) में एडमिशन दिया जाता है।

Q2. JET 2026 की परीक्षा कब होगी?

JET Pre Entrance Exam 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q3. JET 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q4. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बिना लेट फीस: 17 मई 2026 (रात 12 बजे तक)
लेट फीस ₹500 के साथ: 20 मई 2026 (रात 12 बजे तक)

Q5. JET 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?
  • सामान्य वर्ग / अन्य राज्य: ₹1925 + बैंक शुल्क
  • SC/ST/OBC (NCL)/MBC/EWS/SAP: ₹1595 + बैंक शुल्क
Q6. JET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी को 12वीं (10+2) विज्ञान/कृषि विषयों (Physics, Chemistry, Biology/Mathematics/Agriculture) से पास होना चाहिए।

Q7. क्या Arts और Commerce के छात्र JET परीक्षा दे सकते हैं?

नहीं, Arts और Commerce के छात्र JET के लिए पात्र नहीं हैं।

Q8. JET 2026 के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?
  • सामान्य वर्ग: 50%
  • आरक्षित वर्ग: 5% की छूट
Q9. JET 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
  • न्यूनतम आयु: 16 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष (31 अगस्त 2026 के अनुसार)
Q10. क्या JET केवल राजस्थान के छात्रों के लिए है?

हाँ, मुख्य रूप से यह परीक्षा राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए है, लेकिन कुछ निजी कॉलेजों में अन्य राज्यों के छात्रों के लिए भी सीटें उपलब्ध होती हैं।

Q11. JET 2026 का आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jetskrau2026.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q12. क्या आवेदन में सुधार (Correction) किया जा सकता है?

शुल्क जमा करने से पहले कुछ जानकारी संशोधित की जा सकती है, लेकिन नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव संभव नहीं है।

Q13. ऑनलाइन विकल्प फॉर्म कौन भर सकता है?

केवल वही अभ्यर्थी जिन्होंने JET 2026 में Positive Marks प्राप्त किए हैं, वे ही विकल्प फॉर्म भर सकते हैं।

Q14. ऑनलाइन विकल्प फॉर्म की फीस कितनी है?
  • विकल्प फॉर्म फीस: ₹5000
  • कॉलेज आवंटन पर स्वीकृति शुल्क: ₹1300
    👉 कुल: ₹6300
Q15. अगर कॉलेज आवंटित होने के बाद रिपोर्ट नहीं किया तो क्या होगा?

यदि अभ्यर्थी समय पर रिपोर्ट नहीं करता या कॉलेज स्वीकार नहीं करता, तो ₹5000 + ₹1300 की राशि जब्त कर ली जाएगी

Q16. क्या आवेदन के समय अपलोड किए गए दस्तावेज बाद में जमा करने होंगे?

हाँ, सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी और वही फोटो साथ लानी होगी जो आवेदन में अपलोड की गई थी।

Q17. JET 2026 का आयोजन कौन करता है?

यह परीक्षा Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, बीकानेर द्वारा आयोजित की जाती है।

Leave a Comment

error: