Rajasthan PTET Refund Prakriya 2026

Rajasthan PTET Refund 2026: काउंसलिंग एवं प्रवेश शुल्क रिफंड की पूरी जानकारी

Rajasthan-PTET-Refund-Prakriya-2026-Counselling-Registration-Choice Filling-Allotment-Start
Rajasthan-PTET-Refund-Prakriya-2026-Counselling-Registration-Choice Filling-Allotment-Start

Rajasthan PTET Refund Prakriya 2026 के अंतर्गत ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश प्राप्त करने में असफल रहे अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग पंजीयन शुल्क एवं प्रवेश शुल्क की राशि वापस करने के आदेश जारी किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रिफंड पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। शुल्क वापसी से संबंधित नियम एवं शर्तें निम्नलिखित हैं।

Rajasthan PTET Refund 2026 के नियम एवं शर्तें

1. स्वयं के बैंक खाते में मिलेगा रिफंड

रिफंड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर केवल अपना बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना होगा। रिफंड की राशि अभ्यर्थी के सत्यापित बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।

2. किसी भी कॉलेज में सीट आवंटित नहीं होने पर

जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के किसी भी चरण में किसी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में सीट आवंटित नहीं हुई है, उनके ₹5,000 के काउंसलिंग पंजीयन शुल्क में से ₹200 की कटौती की जाएगी। शेष ₹4,800 अभ्यर्थी के सत्यापित बैंक खाते में वापस किए जाएंगे।

3. सीट आवंटित होने के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करने पर

जिन अभ्यर्थियों को शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आवंटित हुआ था, लेकिन उन्होंने कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं की, अथवा जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान किसी भी संस्थान का चयन नहीं किया था, उनके जमा काउंसलिंग एवं प्रवेश शुल्क में से ₹600 की कटौती करके शेष राशि वापस की जाएगी।

4. गलत जानकारी देने पर प्रवेश के लिए अयोग्य घोषित होने पर

जिन अभ्यर्थियों ने गलत तथ्य या मिथ्या जानकारी दर्ज की, योग्यता परीक्षा के प्राप्तांकों का प्रतिशत बढ़ाकर भरा अथवा गलत श्रेणी (कैटेगरी) में पंजीकरण कराया, और इस कारण प्रवेश के लिए अयोग्य घोषित किए गए, उनके जमा काउंसलिंग एवं प्रवेश शुल्क में से ₹1,000 की कटौती करके शेष राशि वापस की जाएगी।

5. अंतिम वर्ष का परिणाम जारी नहीं होने के कारण प्रवेश निरस्त होने पर

जिन अभ्यर्थियों ने अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होने से पहले शपथ पत्र प्रस्तुत करके प्रवेश लिया था, लेकिन परिणाम आने के बाद निर्धारित योग्यता पूरी नहीं कर पाए, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थी द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के माध्यम से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश निरस्त करने का आवेदन PTET-2026 कार्यालय में प्रस्तुत करना आवश्यक है।

ऐसे अभ्यर्थियों के जमा शुल्क में से ₹1,000 की कटौती करके शेष राशि वापस की जाएगी।

6. अन्य कारणों से प्रवेश निरस्त करवाने पर

उपरोक्त श्रेणियों के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने किसी भी कारण से 15 अक्टूबर 2026 तक अपना प्रवेश निरस्त करवा लिया है, उनके जमा शुल्क में से ₹1,000 की कटौती करके शेष राशि रिफंड की जाएगी।

7. प्रवेश प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी की मृत्यु होने पर

जिन अभ्यर्थियों ने PTET पाठ्यक्रम में सफलतापूर्वक प्रवेश प्राप्त कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई, ऐसे मामलों में समुचित दस्तावेज संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से PTET परीक्षा 2026 के समन्वयक, गार्गी भवन, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को प्रस्तुत करने होंगे।

नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अभ्यर्थी द्वारा जमा की गई संपूर्ण शुल्क राशि उनके पति/पत्नी अथवा माता-पिता के बैंक खाते में वापस की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रिफंड पोर्टल शुरू होने की तिथि: 9 अक्टूबर 2026
  • रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
  • कुछ श्रेणियों में प्रवेश निरस्त करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026

Rajasthan PTET Refund Prakriya 2026 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

PTET 2026 के जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया है या जिन्होंने नियमानुसार अपना प्रवेश निरस्त करवा लिया है, वे निर्धारित तिथियों के भीतर रिफंड प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करते समय अपने बैंक खाते का सही विवरण भरें, क्योंकि रिफंड केवल अभ्यर्थी के स्वयं के सत्यापित बैंक खाते में ही किया जाएगा।

नोट: रिफंड के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता एवं लागू कटौती की राशि संबंधित PTET 2026 के आधिकारिक आदेश से अवश्य जांच लें।

Leave a Comment

error: