नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लेम फॉर्म भरने की पूरी जानकारी सरल भाषा में बताने जा रहा हूँ,
अगर आप Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme Claim के तहत क्लेम करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातें पहले जान लेना बहुत जरूरी है। मैं यहाँ आपको पूरे स्टेप आसान शब्दों में समझा रहा हूँ।
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना क्लेम करने से पहले क्या-क्या जरूरी है:-
सबसे पहले यह ध्यान रखें कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, तो मृत्यु प्रमाण-पत्र बना होना चाहिए। अगर अभी तक नहीं बनबाया है, तो पहले इसे बनवाएँ, उसके बाद ही आवेदन करें।
आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै आवेदन करने से पहले मैं आपको सलाह देना चाहूँगा कि जनआधार कार्ड में दर्ज बैंक खाता विवरण को जरूर जाँच लें। अगर बैंक खाता गलत हुआ, तो बीमा की राशि किसी और व्यक्ति के खाते में जा सकती है।
इसके साथ-साथ ही मृतक व्यक्ति का आधार कार्ड जनआधार से सही तरीके से लिंक होना चाहिए। अगर आधार कार्ड की जानकारी जनआधार कार्ड मै गलत होगी या अपडेट नहीं होगी, तो आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी आ सकती है।
अगर मृत्यु प्रमाण-पत्र होने के बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहा है:-
ऐसी स्थिति में दो कारण हो सकते हैं:
- अगर मृतक का आधार नंबर हाल ही में जनआधार में संशोधित किया गया है, तो उसका डेटा अपडेट होने में 2 से 3 दिन लग जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ दिन इंतेजार करकर दोबारा आवेदन करना चाहिए।
- अगर आधार नंबर जनआधार में अपडेट ही नहीं है, तो आपको नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर जनआधार अपडेट करवाना होगा।
- गाँव के मामलों में यह काम विकास अधिकारी की मंजूरी से होता है।
- शहरों में यह प्रक्रिया उपखंड अधिकारी (SDO) की स्वीकृति से पूरी होती है।
अगर मृतक का आधार नंबर जनआधार से जुड़ा ही नहीं है, तो ई-मित्र केंद्र पर जाकर उसे जुडवाना जरूरी है। आमतौर पर यह काम 15 से 20 दिनों में पूरा हो जाता है। अगर नाम तुरंत दिखाई न दे, तो थोड़ा इंतजार करें।
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै क्लेम आवेदन की समय-सीमा:-
मैं आपको साफ-साफ बता दूँ कि दुर्घटना की तारीख या मृत्यु की तारीख से 60 दिनों के अंदर ही क्लेम करना जरूरी है।
कुछ विशेष मामलों में सही कारण बताने पर 90 दिनों तक भी आवेदन स्वीकार किया जा सकता है।
आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन क्लेम करते समय OTP कैसे आएगा:-
जब आप पोर्टल पर क्लेम सबमिट करेंगे, तो जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हुई है, तो OTP दावेदार के मोबाइल नंबर पर आएगा।
OTP सही तरीके से भरने के बाद ही आपका क्लेम पोर्टल पर रजिस्टर होगा।
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै क्लेम के बाद क्या प्रक्रिया होती है:-
क्लेम दर्ज होने के बाद बीमा कंपनी द्वारा जाँच की जाती है।
अगर सब कुछ नियमों के अनुसार सही पाया गया, तो क्लेम स्वीकृत कर दिया जाता है।
अगर कोई दस्तावेज कम होगा, तो बीमा कंपनी आपसे ऑनलाइन ही दस्तावेज माँगेगी।
क्लेम स्वीकृत या अस्वीकृत होने की जानकारी आपको SMS के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगी।
भुगतान किसे और कैसे मिलेगा:-
अगर क्लेम स्वीकृत हो जाता है, तो राशि जनआधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन जमा कर दी जाती है।
अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो गई है और पति या पत्नी जीवित हैं, तो बीमा राशि परिवार के बचे हुए सदस्यों में बराबर-बराबर बाँटकर उनके खातों में भेजी जाती है।
अगर जनआधार में दर्ज पूरे परिवार की मृत्यु हो चुकी है, तो इस स्थिति में कोई भुगतान नहीं किया जाता।
अगर परिवार में कोई विवाद है या मामला कोर्ट में चल रहा है, तो अदालत के फैसले के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।
इस योजना में किन दुर्घटनाओं पर बीमा मिलता है:-
मैं आपको बता दूँ कि यह योजना सिर्फ दुर्घटना से हुई मृत्यु या स्थायी चोट पर ही लागू होती है, जैसे:
- सड़क, रेल या हवाई दुर्घटना
- ऊँचाई से गिरना या ऊपर से कोई चीज गिरना
- मकान गिरने से दुर्घटना
- बिजली का करंट लगना
- रसायन या कीटनाशक के संपर्क में आना
- डूबने या जलने से
- मशीन पर काम करते समय हुई दुर्घटना
किन मामलों में इस योजना का लाभ नहीं मिलता:-
इस योजना में सामान्य बीमारी या प्राकृतिक मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता, जैसे:
- हार्ट अटैक, कैंसर, टीबी जैसी बीमारियाँ
- आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास
- शराब या नशे की हालत में हुई दुर्घटना
- इलाज या ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु
- युद्ध, दंगा, आतंकी गतिविधियाँ
- गर्भावस्था या प्रसव से जुड़ी घटनाएँ
- कानून तोड़ते समय हुई दुर्घटना
एक बात और ध्यान रखें कि एक पॉलिसी वर्ष में अधिकतम ₹5 लाख तक ही भुगतान किया जाता है।
Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme Claim के लिए जरूरी दस्तावेज:-
मृत्यु की स्थिति में
- मृत्यु प्रमाण-पत्र
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट / FIR / पंचनामा / अस्पताल की डेथ समरी (इनमें से कोई एक)
स्थायी अपंगता की स्थिति में
- डॉक्टर की रिपोर्ट
- मेडिकल जाँच रिपोर्ट
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी अपंगता प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना आवेदन के दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना आवेदन लिंक
मुख्यमंत्री आयुष्मान बीमा योजना क्या है
यदि आवेदन करने मै समस्या आए तो कहा संपर्क करना है
Email- pd.mcdby@rajasthan.gov.in
Mob- 9289328386
जिले अनुसार हेल्पडेस्क की जानकारी
| District Name | Officer Name | Designation | Mobile Number |
|---|---|---|---|
| हनुमानगढ़ | Gajendra meena | Sr. Asst. | 7610989052 |
| जोधपुर | Mukesh Vishnoi | Jr. Asst. | 9351267373 |
| जालोर | kapish meena | Jr. Asst. | 8003064699 |
| चूरू | VINOD KUMAR | Sr. Asst. | 7725922267 |
| उदयपुर | SWETA TIWARI | Jt. Dir. | 9460352030 |
| उदयपुर | ASHOK NAGDA | Sr. Asst. | 9356606500 |
| जैसलमेर | ARJUN RAM | Asst. Dir | 8559917134 |
| जैसलमेर | MANOJ MEENA | Jr. Asst. | 6377818280 |
| अलवर | MANOJ DIXIT | Asst. Dir | 9413746100 |
| अलवर | SANTOHS MEENA | Sr. Asst. | 8432239425 |
| प्रतापगढ़ | ANIL KUMAWAT | IA | 6350593120 |
| नागौर | TAPENDRA KUMAR | AAO | 9414854804 |
| दौसा | RAJNEESH KUMAR | ADI | 8619054937 |
| दौसा | VIVEK PAREEK | Sr. Asst. | 7014170820 |
| जयपुर1 | RAMESH KUMAR VERMA | AAO | 9610805357 |
| जोधपुर (ग्रामीण) | OMA RAM | DY. DIR | 9828544781 |
| जोधपुर (ग्रामीण) | GOURAV RAKHEJA | AAO | 8233245910 |
| जयपुर (ग्रामीण) | DAYANAND MEENA | Jr. Asst. | 9587505193 |
| श्री गंगानगर | RAJESH KUMAR | Asst. Dir | 8619664327 |
| श्री गंगानगर | SYOPAT RAM | Sr. Asst. | 9875036281 |
| पाली | SUDEEP SHARMA | AAO | 9251131111 |
| पाली | ABHISHEK DHOULPURIA | IA | 8486534023 |
| सिरोही | DIPENDRA SINGH | Asst. Dir | 9929952799 |
| सिरोही | CHAMPAT RAM | AAO | 9414051539 |
| भरतपुर | GOURAV KUMAR | Jt. Dir. | 9784578303 |
| भरतपुर | ASHOK KUMAR | AAO | 9660473206 |
| धौलपुर | AJEET SINGH | Asst. Dir | 8328247967 |
| धौलपुर | DEVESH SHARMA | AAO | 6378648445 |
| करौली | TARA CHAND | AP | 9414860256 |
| सवाई माधोपुर | RAMSWAROOP MEENA | Asst. Dir | 9460173658 |
| सवाई माधोपुर | RAVI SAIN | Jr. Asst. | 7734804525 |
| कोटा | ASHOK KUMAR | Asst. Dir | 9414186951 |
| कोटा | NITIN KUMAR | IA | 9460455826 |
| टोंक | NARENDRA PRASHAD | AAO | 9694689480 |
| बीकानेर | MANGI LAL | AAO | 8290711572 |
| बीकानेर | PRIYANKA UPADYAY | IA | 7597567588 |
| बाड़मेर | DHANRAJ KHINCHI | Asst. Dir | 9413959580 |
| सीकर | ABHINAV MATHUR | Sr. Asst. | 8302221216 |
| बांसवाडा | VIRENDRA KUMAR | AAO | 9983714499 |
| अजमेर | SUNEETA MEENA | Jt. Dir. | 9116001897 |
| अजमेर | NARENDRA SINGH RAJAWAT | SUPERWISOR | 9460972056 |
| अजमेर | DEEPAK KACHHAWA | AP | 8233623205 |
| झुन्झुनू | MOHMMAD SHAHID | AAO | 9462255505 |
| डूंगरपुर | KRISHNA LAL MEENA | ADI | 9461117872 |
| डूंगरपुर | ANKIT KHARADI | AAO | 8005501471 |
| चित्तौड़गढ़ | SARWESH SARASWAT | AAO | 9413988256 |
| भीलवाड़ा | GAJENDRA SINGH | Sr. Asst. | 8560828135 |
| राजसमन्द | MADAN LAL | Sr. Asst. | 9785309446 |
| ब्यावर | BHUPENDRA PHULWARI | AAO | 9928002006 |
| बारां | JUHI AGRWAL | Asst. Dir | 7611022148 |
| बूंदी | OM PRAKASH MEENA | IA | 8003472502 |
| झालावाड़ | GIRIRAJ VAISHY | ADI | 8823934925 |
| झालावाड़ | NAHAR SINGH MEENA | Sr. Asst. | 6367093892 |

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना FAQ:-
- मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना क्या है?
यह राजस्थान सरकार की योजना है, जिसके तहत किसी दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर बीमित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना का लाभ किसे मिलता है?
इस योजना का लाभ जनआधार से जुड़े परिवार के सदस्यों को मिलता है, जो योजना में बीमित हैं।
- क्लेम करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज कौन-सा है?
मृत्यु की स्थिति में मृत्यु प्रमाण-पत्र और अपंगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी अपंगता प्रमाण-पत्र सबसे जरूरी होता है।
- क्लेम कितने दिनों के अंदर करना जरूरी है?
दुर्घटना या मृत्यु की तारीख से 60 दिनों के अंदर क्लेम करना जरूरी है। विशेष कारण होने पर 90 दिनों तक आवेदन स्वीकार किया जा सकता है।
- अगर मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बना है तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में पहले मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाएँ। उसके बाद ही क्लेम के लिए आवेदन करें।
- अगर जनआधार में आधार या बैंक विवरण गलत है तो क्या होगा?
अगर जनआधार में गलत जानकारी होगी, तो क्लेम अटक सकता है या राशि गलत खाते में जा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले जानकारी जरूर जाँच लें।
- OTP किस मोबाइल नंबर पर आता है?
OTP जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आता है। परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर दावेदार के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है।
- क्लेम के बाद पैसा कितने दिनों में मिलता है?
क्लेम की जांच पूरी होने के बाद, आमतौर पर कुछ ही दिनों में राशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
- अगर परिवार में विवाद चल रहा हो तो भुगतान कैसे होगा?
अगर मामला कोर्ट में है, तो अदालत के फैसले के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।
- किन दुर्घटनाओं में बीमा राशि मिलती है?
सड़क, रेल, बिजली का करंट, ऊँचाई से गिरना, जलना, डूबना, मशीन पर काम करते समय हुई दुर्घटना जैसी घटनाओं में बीमा मिलता है।
- किन मामलों में इस योजना का लाभ नहीं मिलता?
बीमारी से हुई मृत्यु, हार्ट अटैक, आत्महत्या, नशे की हालत में हुई दुर्घटना और प्राकृतिक मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता।
- क्या एक साल में एक से ज्यादा क्लेम किया जा सकता है?
हाँ, लेकिन एक पॉलिसी वर्ष में कुल भुगतान ₹5 लाख से ज्यादा नहीं होगा।
- अगर परिवार के सभी सदस्यों की मृत्यु हो जाए तो क्या भुगतान मिलेगा?
नहीं, अगर जनआधार में दर्ज पूरे परिवार की मृत्यु हो चुकी है, तो कोई भुगतान देय नहीं होता।
- क्लेम की स्थिति कैसे पता करें?
क्लेम से जुड़ी हर जानकारी आपको SMS के माध्यम से मोबाइल पर मिलती रहती है।
- क्लेम कहाँ से कराया जा सकता है?
आप यह क्लेम ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से कर सकते हैं।



