Ration Card Updation FormPdf Download(Ration Card New,Correction) ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया व जरूरी दस्तावेज़
Ration Card Updation Form से राशन कार्ड मै कोई भी कार्य को करवाने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है जिसमें ग्राम पंचायत हो या नगर पालिका के अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकार द्वारा खाद्यान्न और अन्य लाभ पाने के लिए आवश्यक होता है। राजस्थान में ईमित्र पोर्टल और ईमित्र कीओस्क के माध्यम से आप राशन कार्ड से संबंधित कई प्रकार की सेवाएँ ऑनलाइन कर सकते हैं।
दोस्तों आज मै आपके लिए Ration Card Updation Pdf Form Download करना, Ration Card के Form को भरने की प्रक्रिया,ईमित्र से राशन कार्ड में सुधार करने प्रक्रिया के बारे मै जानकारी बताऊँगा जिनमै जो रोजाना काम आने वाले कार्य होंगे जैसे- नाम जोड़ना ,नाम डिलीट करना,नाम,पते,उम्र,मुखिया बदलना प्रिंट करना )
नमस्कार दोस्तों आज मै आपके लिए ईमित्र से Ration Card New कैसे बनाते है ,पहले से बने हुए राशन कार्ड में नया नाम जोड़ना या हटाना,Correction की पूरी प्रक्रिया बताऊँगा।
अगर आप सिर्फ इस की Download links चाहते है तो इस पर क्लिक करे।
इस आर्टिकल मै दोस्तों सबसे पहले आपको बता देता हूँ की राजस्थान में राशन कार्ड बनाने से लेकर सभी काम करने के लिए ईमित्र ही एक मात्र जरिया है इसके आलावा आप किसी भी तरीके से राशन कार्ड का काम नहीं कर सकते है, तो ईमित्र से राशन कार्ड की निम्न सर्विस प्रदान की जाती है जिनको आप काम में ले सकते है।
- नया राशन कार्ड बनवाना (New Ration Card Form Filling – Form 1)
- राशन कार्ड में सुधार (Correction – Form 4)
- राशन कार्ड में मुखिया बदलना (Change Of Head In Ration Card)
- राशन कार्ड में नाम जोड़ना या हटाना (Add/Delete Name)
- राशन कार्ड ऑनलाइन रद्द करना (Ration Card Cancellation – Form 5)
- समर्पण प्रमाण पत्र प्रिंट करना (Printing a Certificate of Surrender)
- राशन कार्ड अन्य राज्य में स्थानांतरण (Transfer Ration Card to Other State Form 9)
- राशन कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना (Download And Print Ration Card)
- डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाना (Duplicate Ration Card – Form 6)
- आधार कार्ड से राशन कार्ड सीडिंग (Ration Card Aadhar Seeding)
राशन कार्ड में सुधार कैसे करें (Ration Card Updation – Form 4)
Ration Card में निम्न Correction ईमित्र से किए जा सकते हैं:
- मुखिया और सदस्यों के नाम, पिता/माता के नाम, जन्म तिथि सुधारना
- पते में बदलाव (change of address)
- राशन कार्ड के प्रकार (APL, BPL, अंत्योदय) बदलना
- मुखिया का फोटो और हस्ताक्षर बदलना(Change of photo and signature of the head In Ration Card )
- बैंक खाता संख्या बदलना(Changing Bank Account Number In Ration Card )
- गैस डायरी की जानकारी बदलना (Changing Gas Diary Information In Ration Card)
- राशन की दुकान बदलना(Changing Ration Shop In Ration Card)
- सदस्य का मुखिया से संबंध बदलना(Changing The Relationship Of A Member To The Head In Ration Card)
Ration Card Correction के लिए आवश्यक दस्तावेज–
राशन कार्ड में नाम जोड़ना(Ration Card Updation– Add Name Pdf Form)
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के सामान्य कारण:
- नए बच्चे का जन्म
- शादी होने पर पत्नी का नाम जोड़ना
- आवेदन समय पर किसी सदस्य का नाम न जुड़ना
Ration Card मै नाम जोड़ने के दस्तावेज:
- राशन कार्ड जिसमें नाम जोड़ना है
- आवेदन का पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र (नए बच्चे के लिए)
- विवाह प्रमाण पत्र / समर्पण प्रमाण पत्र (नवविवाहिता के लिए)
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
राशन कार्ड में नाम हटाना(Ration Card Updation– Form Delete Name)
Ration Card से नाम हटाने के कारण:
- सदस्य की मृत्यु
- शादी होने पर ससुराल में नाम जोड़ने हेतु
- सदस्य के लिए अलग राशन कार्ड बनवाना
Ration Card से नाम हटाने के दस्तावेज:
- राशन कार्ड
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि मृत्यु के कारण हटाना है)
- विवाह प्रमाण पत्र (शादी के कारण हटाना)
- संबंधित समर्पण प्रमाण पत्र
राशन कार्ड में मुखिया बदलना(Ration Card Updation Change Of Head Form)
मुखिया बदलने के कारण:
- वर्तमान मुखिया की मृत्यु
- शादी या परिवार में बदलाव
Ration Card में मुखिया बदलने के दस्तावेज:
- राशन कार्ड
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- नए मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड
- मृत्यु प्रमाण पत्र (पूर्व मुखिया की मृत्यु के लिए)

नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं(New Ration Card Form Filling Form 1)
यदि आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते है तो यह जानकारी करले की आपका नाम पहले से तो नहीं जुडा हुआ है या आवेदक का पहले से कोई राशन कार्ड तो नहीं है। यदि पहले से किसी अन्य राशन कार्ड में नाम शामिल है, तो सबसे पहले उसे हटाकर समर्पण प्रमाण पत्र(NOC) जारी करना होगा। टैब जाकर आपका न्यू राशन कार्ड बन पाएगा।
New Ration Card Form Filling के जरूरी दस्तावेज:
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी।
- पुराना ऑफलाइन राशन कार्ड (यदि आपने न्यू के लिए पहले आवेदन नहीं किया है तो)
- गैस कनेक्शन की डायरी (यदि है)।
- महिला/पुरुष मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो।
- New Ration Card का भरा हुआ आवेदन फॉर्म।
- यदि किसी सदस्य का आधार कार्ड नहीं है तो जन्म प्रमाण पत्र या अन्य कोई वैध दस्तावेज।
- विकलांग सदस्य के लिए विकलांग प्रमाण पत्र।
- निवास स्थान का प्रमाण।
- बैंक की पासबुक।
- आय प्रमाण पत्र।
- परिवार से अलग हुए सदस्यों की एनओसी (समर्पण प्रमाण पत्र ऑरिजनल)।
- यदि शादी शुदा है तो विवाह प्रमाण पत्र।
New Ration Card Form ऑनलाइन प्रक्रिया Link 2026 
अगर आपको New Ration Card की ऑनलाइन फोरम भरने के प्रक्रिया के बारे मै जानना है तो आप ऊपर वाली लिंक पर क्लिक करके देख सकते है
राशन कार्ड रद्द करना और समर्पण प्रमाण पत्र
यदि किसी परिवार को राशन कार्ड अन्य जगह बनवाना हो, तो पुराना कार्ड डिलीट करके समर्पण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
समर्पण प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रिंट करने के कारण:
- सदस्य का नाम हटाने पर
- मुखिया का नाम हटाने पर
- राशन कार्ड पूरी तरह रद्द करने पर
- राज्य या गांव में स्थानांतरण के लिए
राशन कार्ड अन्य राज्य में स्थानांतरण
यदि परिवार किसी अन्य राज्य में राशन कार्ड बनवाना चाहता है, तो:
- पुराने राशन कार्ड को ईमित्र से डिलीट करें
- समर्पण प्रमाण पत्र जारी करें
- नए राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन करें
डुप्लीकेट राशन कार्ड(Ration Card Duplicate – Form 6)
राशन कार्ड गुम होने या खराब होने पर ईमित्र से डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Duplicate Ration Card के लिए दस्तावेज:
- राशन कार्ड की जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
- Ration Card का ऑफलाइन आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मुखिया का आधार कार्ड
- सरपंच सेक्रेटरी से प्रमणित लेटर
Ration Card Updation Form लौटने पर पुनः वापस करना
यदि कोई Ration Card Updation Form अधिकारी के पास जाँच में कमी के कारण लौटा दिया जाता है, तो उसे ऑनलाइन सुधार करके ईमित्र द्वारा फिर सबमिट करना होता है।
राशन कार्ड डाउनलोड और प्रिंट
ईमित्र पर Ration Card फोरम पास होने के बाद आप राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं। इसे अपने राशन कार्ड डायरी में सुरक्षित तरीके से लगा सकते है।
Ration Card Updation Form ईमित्र पर समस्या समाधान
यदि ईमित्र पोर्टल पर किसी सर्विस का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप ईमित्र हेल्पलाइन (अपने LSP से) या नज़दीकी ईमित्र केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यह पूरी गाइड आपको ईमित्र से राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को समझने और सही तरीके से आवेदन करने में मदद करेगी।
यहा इस पर क्लिक करे Download links ये रही
राशन कार्ड से संबंधितआवेदन फॉर्म (Ration Related Offline Pdf Form)
| क्रम संख्या | हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम | डाउनलोड लिंक |
|---|---|---|---|
| 1 | नया राशन कार्ड APL आवेदक के लिए | New Ration Card Application Form for APL | डाउनलोड |
| 2 | राशन कार्ड में सुधार हेतु आवेदन फॉर्म | Ration Card Updation Form | डाउनलोड |
| 3 | नाम जोड़ने हेतु शपथ पत्र | Affidavit For Add of Member in Ration Card Updation Form | डाउनलोड |
| 4 | राशन कार्ड निरस्त करने हेतु आवेदन फॉर्म | Application For Deletion of Ration Card Updation | डाउनलोड |
| 5 | राशन कार्ड निरस्त करने हेतु शपथ पत्र | Deletion of Ration Card Updation Shapath Patra | डाउनलोड |
| 6 | राशन कार्ड मै नाम नहीं होने पर जाति-मूल बनवाने हेतु शपथ | Oath to get caste-original residence made if name is not in ration card | डाउनलोड |
| 7 | नया राशन कार्ड BPL आवेदक के लिए | New Ration Card Application Form for BPL | डाउनलोड |
राशन कार्ड से जुड़े (FAQ)
प्र.1: Ration Card Updation Form आखिर काम किसके आता है?
Ans ये फॉर्म राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने जैसे हर काम में काम आता है। बिना इस फॉर्म के Ration Card Updation का काम आगे नहीं बढ़ता है।
प्र.2: नया राशन कार्ड कैसे बनवाएँ?
Ans नया कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले देखो कि कहीं आपका नाम पहले से किसी और कार्ड में तो नहीं जुड़ा। अगर जुड़ा है तो पहले उसे कटवाओ और NOC (समर्पण प्रमाण पत्र) बनवाओ। फिर ई-मित्र पर जाकर नया कार्ड का आवेदन भरो।
प्र.3: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कौन-कौन से कागज़ चाहिए?
Ans इसके लिए चाहिए –
पुराना राशन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,जन्म प्रमाण पत्र (नवजात बच्चे के लिए),विवाह प्रमाण पत्र (शादी के बाद पत्नी जोड़ने के लिए),भरा हुआ Ration Card Updation Form
प्र.4: राशन कार्ड से नाम हटाने की जरूरत कब पड़ती है?
Ans जब कोई सदस्य की मौत हो जाए, शादी हो जाए या नया अलग कार्ड बनवाना हो तब नाम हटाना जरूरी होता है।
प्र.5: राशन कार्ड में मुखिया बदलने की प्रक्रिया क्या है?
Ans अगर घर का मुखिया अब नहीं रहा या परिवार में बदलाव हुआ तो नया मुखिया बनाने के लिए आवेदन कर सकते हो। इसके लिए पुराने मुखिया का मृत्यु प्रमाण पत्र, नया मुखिया का फोटो और आधार कार्ड लगाना होगा।
प्र.6: राशन कार्ड में एड्रेस (पता) कैसे बदलें?
Ans ई-मित्र पर फॉर्म भरकर नया पता दर्ज करवा सकते हो। साथ में नया पता साबित करने वाले दस्तावेज़ भी लगाओ।
प्र.7: राशन कार्ड में सुधार (Correction) किस–किस चीज़ में हो सकता है?
Ans भाई, इसमें नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, बैंक खाता, गैस डायरी, राशन की दुकान और कार्ड की कैटेगरी (APL, BPL, अंत्योदय) – सब कुछ सुधरवा सकते हो।
प्र.8: राशन कार्ड गुम जाए तो क्या करें?
Ans गुम होने पर ई-मित्र पर Duplicate Ration Card के लिए आवेदन करो। पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड और पंचायत/सेक्रेटरी का सर्टिफिकेट लगाना होगा।
प्र.9: राशन कार्ड को रद्द या दूसरे राज्य में ट्रांसफर कैसे करें?
Ans इसके लिए पहले पुराना कार्ड डिलीट कराओ और समर्पण प्रमाण पत्र (NOC) बनवाओ। फिर नए राज्य या जगह पर जाकर नया कार्ड बनवा लो।
प्र.10: राशन कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कैसे करें?
Ans जब ई-मित्र पर आपका फॉर्म पास हो जाएगा, तब आप पोर्टल से सीधा राशन कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हो।
प्र.11: ई-मित्र पर काम करते समय समस्या आ जाए तो?
Ans कोई दिक्कत आए तो नज़दीकी ई-मित्र सेंटर वाले भाई से पूछ लो, या ई-मित्र हेल्पलाइन पर बात करो।




