Brij University Revolution Form 2026

बी.ए./बी.ए. ऑनर्स तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के Brij University Revaluation Form 2026

brij-university-revaluation-form-2026
Brij University Revolution Form 2026

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय द्वारा समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर तथा माननीय कुलपति महोदय के आदेश दिनांक 25.09.2026 की अनुपालना में NEP-2020 आधारित स्नातक परीक्षा वर्ष 2026 के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन (Brij University Revaluation Form 2026) के आवेदन शुरू किए जा चुके हैं।

बी.एससी., बी.कॉम. एवं बी.सी.ए. के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा बी.ए./बी.ए. ऑनर्स के पंचम सेमेस्टर के नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी 29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 07 दिनों का समय दिया गया है।

परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msbuexam.org पर जाकर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने सभी सैद्धान्तिक विषयों में से अधिकतम 50 प्रतिशत प्रश्नपत्रों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

हालांकि, प्रायोगिक विषयों तथा MCQ Based SEC एवं VAC के प्रश्नपत्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

हार्डकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के बाद उसकी हार्डकॉपी विश्वविद्यालय में जमा नहीं करनी होगी। विद्यार्थी आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। भविष्य में विश्वविद्यालय द्वारा मांगे जाने पर यह प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

RTI से उत्तरपुस्तिका कब मिलेगी?

यदि कोई विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त करना चाहता है, तो पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी होने के बाद केवल 15 दिनों के भीतर RTI के माध्यम से उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसलिए पुनर्मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी होने की तारीख पर भी विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए।

पुनर्मूल्यांकन शुल्क

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹50/-
  • आवेदन शुल्क: ₹350/- प्रति प्रश्नपत्र

एक बार शुल्क जमा किए जाने के पश्चात किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Brij University Revaluation Form 2026 Link

सम्पर्क विवरण

विद्यार्थी सेवा केन्द्र:
9358968027, 8290845992

हेल्पलाइन नं.:
8953325789, 7607441498

brij-university-revaluation-form-2026
brij-university-revaluation-form-2026

नोट: विशेष परिस्थितियों एवं छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए उक्तानुसार पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Brij University Revaluation Form 2026 – FAQ

Q1. Brij University Revaluation Form 2026 कब से भरे जाएंगे?
Ans. पुनर्मूल्यांकन के आवेदन 29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे।

Q2. Brij university revaluation form 2026 last date क्या है?
Ans. आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 है।

Q3. किन विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा है?
Ans. नियमित, पूर्व छात्र एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. किन कक्षाओं/सेमेस्टर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
Ans. B.Sc., B.Com. और BCA के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा B.A./B.A. Honours के पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Q5. कितने विषयों में Revaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans. विद्यार्थी अपने सैद्धान्तिक प्रश्नपत्रों में से अधिकतम 50 प्रतिशत प्रश्नपत्रों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q6. क्या Practical विषय का Revaluation कराया जा सकता है?
Ans. नहीं, प्रायोगिक प्रश्नपत्रों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।

Q7. क्या SEC और VAC के MCQ प्रश्नपत्रों का Revaluation होगा?
Ans. नहीं, MCQ Based SEC एवं VAC प्रश्नपत्र पुनर्मूल्यांकन के लिए शामिल नहीं हैं।

Q8. Brij University Revaluation Form कहाँ से भरें?
Ans. पुनर्मूल्यांकन का आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट msbuexam.org के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Q9. क्या Revaluation Form की Hard Copy जमा करनी होगी?
Ans. नहीं, आवेदन पत्र की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय में जमा नहीं करनी है। आवेदन की प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

Q10. क्या Revaluation के बाद Answer Copy मिल सकती है?
Ans. हाँ, पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर RTI के माध्यम से उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Q11. Revaluation Form भरने के बाद आवेदन की कॉपी रखनी जरूरी है?
Ans. हाँ, आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा मांग किए जाने पर इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

error: