
Janm Mratyu Aganwadi ANM Report PDF Form क्या है?
“जन्म मृत्यु आंगनवाड़ी ANM रिपोर्ट PDF फॉर्म” एक सरकारी सत्यापन रिपोर्ट होती है, जिसका उपयोग किसी व्यक्ति के Birth या Death का रजिस्ट्रेसन करवाने के लिए किया जाता है। यह फॉर्म मुख्य रूप से तब काम आता है जब जन्म या मृत्यु का रिकॉर्ड समय पर नगर परिषद, ग्राम पंचायत या अस्पताल में दर्ज नहीं हो पाया हो।
इस रिपोर्ट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ANM द्वारा जांच करके यह प्रमाणित किया जाता है कि संबंधित व्यक्ति का जन्म या मृत्यु वास्तव में बताए गए दिनांक और स्थान पर हुई थी।
जन्म मृत्यु आंगनवाड़ी ANM रिपोर्ट PDF फॉर्म में क्या जानकारी होती है?
- जन्म / मृत्यु वाले व्यक्ति का नाम
- माता-पिता / पति का नाम
- गांव, वार्ड और पंचायत की जानकारी
- जन्म या मृत्यु की तारीख
- घटना का स्थान
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ANM की पुष्टि
- जांच करने वाले अधिकारियों के हस्ताक्षर
जन्म मृत्यु आंगनवाड़ी ANM रिपोर्ट PDF फॉर्म की आवश्यकता कब पड़ती है?
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में
- मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में
- विलंब से पंजीकरण (Late Registration) के मामलों में
- सरकारी योजनाओं एवं दस्तावेजों के लिए
- स्कूल प्रवेश, आधार कार्ड, पेंशन, बीमा आदि कार्यों में
और अधिक जानकारी व आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
📝Janm Mratyu Praman Patra Important Links
इससे संबंधित और अधिक फॉर्म के लिए क्लिक करे

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण/मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों ही सरकारी दस्तावेज होते है, जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख, समय, स्थान तथा माता-पिता की जानकारी दर्ज होती है। यह बच्चे की पहचान और नागरिकता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है। स्कूल में प्रवेश, आधार कार्ड, पासपोर्ट और कई सरकारी योजनाओं में इसकी आवश्यकता पड़ती है।
जिसमें किसी व्यक्ति की मृत्यु की तारीख, स्थान और कारण की जानकारी दर्ज होती है। यह प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और मृत्यु का पंजीकरण होने के बाद ही बनाया जाता है। कई सरकारी और कानूनी कार्यों में इसकी आवश्यकता पड़ती है।
जन्म दर्ज करवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
- अस्पताल द्वारा जारी डिस्चार्ज स्लिप (जन्म के 21 दिन तक)
- माता-पिता का आधार कार्ड
- परिवार का जनाधार कार्ड
- परिवार का राशन कार्ड
- यदि घर पर ही जन्म हुआ है तो Aganwadi या ANM Report
मृत्यु दर्ज करवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
- डॉक्टर या अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु का मेडिकल प्रमाण पत्र
- मृतक का आधार कार्ड
- परिवार का जनाधार कार्ड
- परिवार का राशन कार्ड
- यदि मृत्यु घर पर ही हो तो Aganwadi या ANM Report
- मृतक की सूचना देने वाले का शपथ पत्र
जन्म दर्ज करते समय कौन-कौन सी जानकारी देनी होती है?
- बच्चे का नाम (यदि रखा गया हो)
- जन्म की तारीख और समय
- जन्म का स्थान
- माता और पिता का नाम व आधार,जनाधार नंबर
- माता-पिता का पता
- माता-पिता का मोबाइल नंबर
- बच्चे का लिंग
मृत्यु दर्ज करते समय कौन-कौन सी जानकारी देनी होती है?
रजिस्ट्रार कार्यालय में मृत्यु दर्ज करवाते समय निम्न जानकारी देनी पड़ती है:
- मृत्यु की तारीख और स्थान
- मृतक का पूरा पता
- मृतक का पूरा नाम
- विवाहित महिला होने पर मायके का नाम
- मृतक का व्यवसाय
- पति / पत्नी की जानकारी
- मृत्यु की सूचना देने वाले का शपथ
- धूम्रपान,कोई चिकित्स्य उपचार की जानकारी
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की आवश्यकता क्यों?
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
- विद्यालय में प्रवेश के लिए।
- आधार कार्ड के लिए
- जनाधार मै बच्चे का नाम दर्ज करवाने
- पैन कार्ड के लिए (आयु प्रूफ )
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने (आयु प्रूफ) के लिए।
- पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए।
- बीमा पॉलिसी लेने के लिए।
- राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए।
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए।(आयु प्रूफ के लिए)
मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ
- संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए।
- पेंशन एवं बीमा आदि के मामलों के निस्तारण के लिए।
- संपत्ति संबंधी दावों के निस्तारण के लिए।
- भूमि के नामांतरण के लिए।
ध्यान दें: अलग-अलग राज्यों और नगर निकायों में दस्तावेजों की प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले स्थानीय नगर निगम, पंचायत या रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
❓ FAQs – Janm Mratyu Aganwadi ANM Report PDF Form
1. Janm Mratyu Aganwadi ANM Report Form क्या है?
यह एक सरकारी सत्यापन फॉर्म है जिसका उपयोग जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए किया जाता है।
2. इस फॉर्म की आवश्यकता कब पड़ती है?
जब जन्म या मृत्यु का रिकॉर्ड समय पर दर्ज नहीं हुआ हो तब यह फॉर्म आवश्यक होता है।
3. यह फॉर्म कौन जारी करता है?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ANM, वार्ड पंच एवं ग्राम पंचायत द्वारा सत्यापन के बाद जारी किया जाता है।
4. क्या इस फॉर्म से जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है?
हाँ, यह फॉर्म जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
5. क्या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी यह फॉर्म उपयोगी है?
हाँ, मृत्यु पंजीकरण एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी यह फॉर्म काम आता है।



