लाडो प्रोत्साहन योजना Laado Protsahan Yojna
Laado Protsahan Yojna की शुरुआत मध्यप्रदेश राज्य की तर्ज पर 01/08/2024 की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देना है जिससे भ्रूण हत्या मै कमी आए और बच्चियों के प्रति हमारे समाज मै एक सकारात्मक सोच विकसित हो । इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक आर्थिक( 1.5 लाख रूपये ) सहायता दी जाती है।

Laado-Protsahan-Yojna-लाडो-प्रोत्साहन-योजना (Laado-Protsahan-Yojna): उद्देश्य, लाभ और जानकारी ।
🔹 1. लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
- राजस्थान मै बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना
- बालिकाएं ज्यादा पढ़ें और उनकी शादी कम उम्र में न हो।
- बालिकाएं स्कूल जाएं और पढ़ाई बीच में न छोड़ें, यह सुनिश्चित करना।
- डिलीवरी अस्पताल में हो, ताकि माताओं की जान सुरक्षित रहे।
- बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार
- लिंग-भेद को रोकना
- बालिकाओं की जान बचाना और लड़के-लड़कियों की संख्या में संतुलन लाना।
🔹 2. लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत
- या योजना 1 अगस्त 2024 से सम्पूर्ण राजस्थान मै लागू ?
- राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (WED) द्वारा संचालित
🔹 3. लाडो प्रोत्साहन योजना के लक्षित लाभार्थी
- राज्य के अंदर जन्मी बालिकाएं
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियां व सरकारी नियमों के अनुसार पात्र परिवार
🔹 4. लाडो प्रोत्साहन योजना मुख्य लाभ (Benefits)
- बालिका के जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता
- अलग-अलग चरणों पर किस्तों में राशि दी जाती है
- शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि
🔹 5. किस्तों का विवरण (General Idea)
- बालिका के जन्म पर 1 लाख रुपये देने का वादा किया जाता है।
- स्कूल में प्रवेश पर राशि
- कक्षा 10/12 पास करने पर राशि
- 18 वर्ष की आयु पर अंतिम लाभ
- इस योजना में 7 किस्तों में कुल 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
🔹 6. लाडो प्रोत्साहन योजना पात्रता (Eligibility)
- परिवार राजस्थान का निवासी हो
- बालिका का जन्म सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल मै पंजीकृत हो
- परिवार की वार्षिक ये 2.5 लाख से अधिक न हो
- बाल विवाह नहीं होना चाहिए
🔹 7. आवश्यक दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- जनाधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- PCTS ID
- एक चालू मोबाईल नंबर
🔹 8. आवेदन प्रक्रिया के जरूरी पॉइंट
- इस योजना मै आवेदन करने के लिए बच्ची का किसी सरकारी या प्राइवेट स्कूल मै प्रवेश अनिवार्य ।
- आवेदन सिर्फ स्कूल के माध्यम से ही किए जा सकते है । (ऑनलाइन विकल्प नहीं)
🔹 9. लाडो प्रोत्साहन योजना की विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से लगभग 21 साल तक लाभ मिलेगा
- बालिका की वृद्धि होने तक यह योजना हर चरण को कवर करती है।
- शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण पर फोकस
- पूरी राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ऑनलाइन भेजी जाएगी।
🔹 10. सामाजिक महत्व
- इस योजना से लड़कियों के प्रति समाज मै भेदभाव कम होगा
- शिक्षा के स्तर में सुधार होगा
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
🔹 11. निष्कर्ष के लिए पॉइंट
- यह योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है
- समाज में समानता और जागरूकता बढ़ाने में सहायक
🔹 12. आवेदन प्रक्रिया-
Laado Protsahan Yojna मै आवेदन करने के लिए हम शालादर्पण पोर्टल पर आएंगे चाहे सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट दोनों एक ही जगह से लॉगिन करते है।

स्कूल के आइडी पासवर्ड डालकर लॉगिन का लेंगे ।
लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान FAQ –
1. लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है?
यह राजस्थान सरकार की योजना है, जिसमें बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहायता दी जाती है।
2. यह योजना कब शुरू हुई?
यह योजना 1 अगस्त 2024 से शुरू की गई है।
3. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
बालिकाओं को बढ़ावा देना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और बाल विवाह को कम करना।
4. योजना में कितनी राशि दी जाती है?
इस योजना के तहत कुल 1.5 लाख रुपये 7 किस्तों में दिए जाते हैं।
5. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
राजस्थान में जन्मी बालिकाएं और पात्र परिवार इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
6. क्या इस योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, आवेदन केवल स्कूल के माध्यम से किया जाता है।
7. राशि कैसे दी जाएगी?
पूरी राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
8. क्या बाल विवाह करने पर लाभ मिलेगा?
नहीं, बाल विवाह होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
9. योजना का लाभ कितने समय तक मिलता है?
इस योजना का लाभ लगभग 21 साल तक मिलता है।
10. इस योजना से क्या फायदा होगा?
इससे बालिकाओं की शिक्षा बढ़ेगी, भेदभाव कम होगा और समाज में सकारात्मक सोच विकसित होगी।



