उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 – छात्रों की शिक्षा के लिए नई राह।
परिचय
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना (Up Scholarship Scheme) राज्य के लाखों विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र मै वरदान साबित हुई है। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य है – ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना जो पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते।
आज के समय में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। लेकिन हर परिवार (खासकर पिछड़े वर्गों मै) अपने बच्चों को ऊँची शिक्षा दिलाने में सक्षम नहीं होता है इस समस्या को समझते हुए, राज्य सरकार ने वर्ष 2008 से उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक लाखों विद्यार्थियों को इसका लाभ ले चुके है और भविष्य मै लेते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना (9 & 10) एवं (11 & 12) (सत्र 2026-27 )के कार्यक्रम के चरण प्रक्रिया | प्रारंभ तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना | July 01, 2026 | October 05, 2026 |
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन | July 02, 2026 | October 15, 2026 |
अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन.एस.पी. पोर्टल पर पंजीकृत निजी विद्यालयों की मार्किंग | July 02, 2026 | December 14, 2026 |
छात्र व छात्राओ द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन करना | July 02, 2026 | October 30, 2026 |
छात्र व छात्राओ द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालना | July 03, 2026 | October 31, 2026 |
छात्र व छात्राओ द्वारा आवेदन की हार्ड कापी व आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी शिक्षण संस्था में जमा कराने | July 03, 2026 | November 04, 2026 |
विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन वेरीफ़ाई करना (प्रथम चरण) | July 03, 2026 | August 31, 2026 |
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्रों का सत्यापन (प्रथम चरण) | September 01, 2026 | September 09, 2026 |
एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी (प्रथम चरण) | September 01, 2026 | September 11, 2026 |
जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक (प्रथम चरण) | September 12, 2026 | September 20, 2026 |
मांग सृजन (प्रथम चरण) | — | September 23, 2026 |
धनराशि का अन्तरण (प्रथम चरण) | — | October 02, 2026 |
विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित (द्वितीय चरण) | — | November 06, 2026 |
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्रों का सत्यापन (द्वितीय चरण) | November 07, 2026 | November 15, 2026 |
एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी (द्वितीय चरण) | November 07, 2026 | November 17, 2026 |
त्रुटिपूर्ण आवेदन को सही करना | November 18, 2026 | November 21, 2026 |
छात्रों द्वारा सही आवेदन विद्यालय में जमा | — | November 23, 2026 |
संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराना | November 18, 2026 | November 26, 2026 |
एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्कूटनी | November 27, 2026 | December 08, 2026 |
जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक (द्वितीय चरण) | November 18, 2026 | December 24, 2026 |
मांग सृजन (द्वितीय चरण) | — | December 27, 2026 |
धनराशि का अन्तरण (द्वितीय चरण) | — | December 31, 2026 |
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 का उद्देश्य (Objective)
Up Scholarship Scheme का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र या छात्रा पैसों की कमी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़े।
👉 छात्रवृत्ति योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करती है।
👉 गरीब तबके के छात्रों को शिक्षण शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य शिक्षा मै होने वाले खर्चों के लिए सरकार की ओर से मदद दी जाती है।
👉 इससे छात्र रुपयों की कमी की परवाह कीये बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 के मुख्य लाभ (Benefits of the Scheme)
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कुछ प्रमुख लाभ नीचे दिए गए हैं:
- शिक्षण शुल्क व परीक्षा शुल्क की भरपाई: उत्तर प्रदेश सरकार पात्र छात्रों की ट्यूशन फीस और एग्जाम फीस का पूरा या आंशिक भुगतान करती है।
- अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता: किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, होस्टल फीस जैसी जरूरतों के लिए भी आर्थिक मदद मिलती है।
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा: आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
- समान अवसर: यह योजना सभी वर्गों – अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य (EWS) छात्रों के लिए हमेशा खुली है।
- ड्रॉपआउट कम होना: छात्रवृत्ति मिलने से आर्थिक दबाव कम होता है, जिससे स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है।
- सीधा लाभार्थी के खाते में राशि:धनराशि का DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में डाली जाती है।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 पात्रता (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलता है जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:
- शैक्षणिक स्तर:
- कक्षा 9वीं से लेकर रीसर्च करने के (PhD) स्तर तक के छात्र इस योजना मै आवेदन कर सकते हैं।
- छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी वर्ग:
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- अल्पसंख्यक समुदाय
- सामान्य वर्ग (EWS)
- निवास स्थान:
- छात्र उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आय सीमा:
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए : परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शहरी क्षेत्र के लिए: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य शर्तें:
- छात्र राज्य या केंद्र सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहा हो।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- हाईस्कूल या इंटर की मार्कशीट
- प्रवेश पत्र / फीस रसीद
- छात्र पहचान पत्र (Student ID)
- पासपोर्ट साइज फोटो
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 छात्रवृत्ति की राशि (Scholarship Amount)
छात्रवृत्ति की राशि छात्र की कक्षा, कोर्स और वर्ग के अनुसार अलग-अलग होती है।
शिक्षा स्तर | वर्ग | वार्षिक छात्रवृत्ति राशि |
---|---|---|
कक्षा 9-10 | SC/ST/OBC | ₹5,000 से ₹10,000 |
इंटरमीडिएट (11-12) | सभी वर्ग | ₹10,000 से ₹12,000 |
स्नातक (UG) | सभी वर्ग | ₹12,000 से ₹20,000 |
स्नातकोत्तर (PG) | सभी वर्ग | ₹15,000 से ₹25,000 |
प्रोफेशनल कोर्स | सभी वर्ग | ₹25,000 से ₹50,000 |
नोट: यह धन राशि संस्थान और पाठ्यक्रम के प्रकार के अनुसार बदल भी सकती है।
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 – पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन-वृद्धावस्था-विधवा पेंशन योजना 2025
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 आवेदन प्रक्रिया शॉर्ट मै (Short Application Process)
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होती है:
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले छात्र को उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर “Student” सेक्शन में जाकर नई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपने वर्ग (जैसे SC/ST/OBC/General/Minority) के अनुसार छात्रवृत्ति योजना चुनें।
चरण 2: पंजीकरण (Registration) करें
- पंजीकरण पेज पर सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, संस्था का नाम, कक्षा आदि भरें।
- सबमिट करने के बाद पंजीकरण स्लिप का प्रिंट आउट जरूर लें।
चरण 3: आवेदन फॉर्म भरें
- अब आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर आदि भरने होते हैं।
चरण 4: दस्तावेज अपलोड करें
नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें:
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मार्कशीट
- फीस रसीद या प्रवेश पत्र
चरण 5: आवेदन जमा करें
सभी जानकारी जांचने के बाद सबमिट बटन दबाएं। फिर आवेदन की एक प्रिंट कॉपी लेकर अपने कॉलेज या संस्थान में जमा करें।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 की सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया (Full Application Process)
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 के लाभार्थी (Beneficiaries)
हर साल लाखों छात्र उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होते हैं।
साल 2025–26 में लगभग 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली थी, और सरकार का लक्ष्य है कि 2026–27 में इससे भी अधिक छात्रों को इसका लाभ दिया जाए।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 की स्थिति कैसे जांचें (How to Check Status)
छात्र अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) को आसानी से देख सकते हैं।
- वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- “Application Status” टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- सबमिट करते ही आपकी छात्रवृत्ति की स्थिति दिखाई देगी।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 का रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे प्राप्त करें?
अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना की वेबसाइट पर “Know Your Registration Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर अपनी जानकारी जैसे – OTR Number,नाम, जन्मतिथि, जिला, और संस्थान का नाम डालें।
इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 का निष्कर्ष (Conclusion)
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना न केवल छात्रों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। उत्तर परदेश सरकार की यह पहल यह दर्शाती है कि “शिक्षा सभी का अधिकार है, न कि केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों का।”
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो इस योजना का लाभ अवश्य लें।यह योजना आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती है।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 FAQs
1. उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना क्या है?
यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा को जारी रखने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
2. कौन इस योजना के लिए पात्र हैं?
उत्तर प्रदेश के वे छात्र जो कक्षा 9 से लेकर पीएचडी स्तर तक पढ़ रहे हैं और जिनकी पारिवारिक आय निर्धारित ढाई लाख से कम है।
3. क्या सामान्य वर्ग (EWS) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र (EWS) भी आवेदन कर सकते हैं।
4. छात्रवृत्ति के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?
राशि कोर्स और वर्ग के अनुसार ₹5,000 से ₹50,000 तक होती है।
5. आवेदन कैसे करें?
छात्र समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
6. किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मार्कशीट, फीस रसीद आदि दस्तावेज आवश्यक हैं।
7. अगर छात्र उत्तर प्रदेश का है लेकिन पढ़ाई किसी दूसरे राज्य में कर रहा है, तो क्या आवेदन कर सकता है?
हाँ, यदि छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी है और अन्य सभी पात्रता शर्तें पूरी करता है, तो वह आवेदन कर सकता है।
8. क्या छात्रवृत्ति केवल यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए है?
नहीं, यह योजना सभी बोर्डों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए है, बशर्ते संस्थान मान्यता प्राप्त हो।
9. कितने छात्र इस योजना से लाभ उठा सकते हैं?
हर वर्ष लाखों छात्र इस योजना का लाभ उठाते हैं; संख्या पर कोई विशेष सीमा नहीं है।
10. आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
वेबसाइट पर जाकर “Application Status” ऑप्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर जांच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
सभी लिंक सरकारी पोर्टल के हैं। क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा।
Discover more from PRASANN EMITRA
Subscribe to get the latest posts sent to your email.