Rajasthan PTET 2026: पात्रता, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

Rajasthan PTET 2026: Online Form, Eligibility Criteria, Exam Date & Complete Information

नमस्कार दोस्तों, अगर आपका सपना शिक्षक बनने का है, तो आपके लिए राजस्थान PTET 2026 एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी PTET (Pre Teacher Education Test) परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को B.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है।

इस वर्ष PTET 2026 परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU Kota) द्वारा किया जाएगा। इस लेख में हम आपको PTET 2026 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, सिलेबस और जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी देंगे।

📌 PTET 2026 क्या है?

राजस्थान PTET एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों को B.Ed कोर्स (2 वर्षीय या 4 वर्षीय) में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला कदम है।

📅 PTET 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 14 June 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी
  • रिजल्ट: परीक्षा के बाद घोषित

🎓 PTET 2026 पात्रता (Eligibility Criteria)

PTET के तहत दो प्रकार के कोर्स होते हैं:

1️⃣ 2 वर्षीय B.Ed कोर्स

यदि आपने ग्रेजुएशन कर ली है या फाइनल ईयर में हैं, तो आप इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (BA/BSc आदि)
  • सामान्य वर्ग: न्यूनतम 50% अंक
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS आदि): न्यूनतम 45% अंक

2️⃣ 4 वर्षीय BA B.Ed / B.Sc B.Ed कोर्स

यदि आप 12वीं पास हैं या इस वर्ष पास करने वाले हैं, तो आप इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • सामान्य वर्ग: न्यूनतम 50% अंक
  • आरक्षित वर्ग: न्यूनतम 45% अंक
Note – इसके आवेदन की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई (अपडेट आते ही सूचित किया जाएगा

📝 आवेदन शुल्क

  • PTET आवेदन फीस: ₹500
  • (e-Mitra या अन्य सेवा शुल्क ₹10 अलग से लगेगा है)

📄 आवश्यक दस्तावेज

PTET 2026 फॉर्म भरते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास

🖥️ PTET 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अपने कोर्स का चयन करें (2 वर्ष / 4 वर्ष)
  3. “Fill Application Form” पर क्लिक करें
  4. अपनी बेसिक जानकारी भरें (नाम, जन्म तिथि, आदि)
  5. फोटो और हस्ताक्षर व बाए हाथ का अंगूठा अपलोड करें
  6. सभी जानकारी चेक करें
  7. ऑनलाइन ₹500 फीस का भुगतान करें
  8. फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट कर लें

📊 परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 600
  • विषय:
    • मानसिक क्षमता
    • शिक्षण योग्यता
    • सामान्य ज्ञान
    • भाषा दक्षता
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

📥 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. कोर्स का चयन करें
  3. “Get Admit Card” पर क्लिक करें
  4. एप्लीकेशन नंबर डालें
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

📈 रिजल्ट कैसे देखें?

  1. वेबसाइट पर जाएं
  2. “Result” सेक्शन में क्लिक करें
  3. रोल नंबर या नाम से लॉगिन करें
  4. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें

📌 चयन प्रक्रिया

  • पहले लिखित परीक्षा होगी
  • परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी
  • इसके बाद काउंसलिंग होगी
  • कॉलेज अलॉटमेंट किया जाएगा
Section / सेक्शन Details / विवरण
Application Form (2 Year PTET) / आवेदन पत्र Apply Now / आवेदन करें
Correction Panel / सुधार पैनल Edit Form / फॉर्म सुधारें
Payment Status / पेमेंट स्टेटस Check Status / स्टेटस देखें
Office Contact / कार्यालय संपर्क 📞 9116828238
Email Support / ईमेल सहायता ✉ helpdeskptet2026@vmou.ac.in
Help Line 1 / हेल्पलाइन 1 ☎ +91-7878742650
Help Line 2 / हेल्पलाइन 2 ☎ +91-7878762748
BOB Bank Help Line 1 / बैंक हेल्पलाइन 1 ☎ +91-9622951008
BOB Bank Help Line 2 / बैंक हेल्पलाइन 2 ☎ +91-8949274460
Bank Timing / बैंक समय ⏰ 10:00 AM – 5:00 PM (Working Days)

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. PTET 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?
👉 नहीं, इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Q. PTET परीक्षा कितने नंबर की होती है?
👉 कुल 600 अंक की परीक्षा होती है।

Q. PTET के बाद क्या होता है?
👉 मेरिट के आधार पर काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट होता है।

Q. B.Ed की फीस कितनी होती है?
👉 लगभग ₹27,000 प्रति वर्ष (कॉलेज के अनुसार अलग हो सकती है)

🏁 निष्कर्ष

अगर आप शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो PTET 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर है। चाहे आप 12वीं के बाद 4 वर्षीय कोर्स करना चाहते हों या ग्रेजुएशन के बाद 2 वर्षीय B.Ed—दोनों ही विकल्प आपके लिए उपलब्ध हैं।

👉 सही समय पर आवेदन करें, अच्छे से तैयारी करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment

error: