Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme Claim – मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान ।

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लेम फॉर्म भरने की पूरी जानकारी सरल भाषा में बताने जा रहा हूँ,

अगर आप Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme Claim के तहत क्लेम करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातें पहले जान लेना बहुत जरूरी है। मैं यहाँ आपको पूरे स्टेप आसान शब्दों में समझा रहा हूँ।

इस ब्लॉग में क्या-क्या है

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना क्लेम करने से पहले क्या-क्या जरूरी है:-

सबसे पहले यह ध्यान रखें कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, तो मृत्यु प्रमाण-पत्र बना होना चाहिए। अगर अभी तक नहीं बनबाया है, तो पहले इसे बनवाएँ, उसके बाद ही आवेदन करें।

आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै आवेदन करने से पहले मैं आपको सलाह देना चाहूँगा कि जनआधार कार्ड में दर्ज बैंक खाता विवरण को जरूर जाँच लें। अगर बैंक खाता गलत हुआ, तो बीमा की राशि किसी और व्यक्ति के खाते में जा सकती है।

इसके साथ-साथ ही मृतक व्यक्ति का आधार कार्ड जनआधार से सही तरीके से लिंक होना चाहिए। अगर आधार कार्ड की जानकारी जनआधार कार्ड मै गलत होगी या अपडेट नहीं होगी, तो आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी आ सकती है।

अगर मृत्यु प्रमाण-पत्र होने के बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहा है:-

ऐसी स्थिति में दो कारण हो सकते हैं:

  • अगर मृतक का आधार नंबर हाल ही में जनआधार में संशोधित किया गया है, तो उसका डेटा अपडेट होने में 2 से 3 दिन लग जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ दिन इंतेजार करकर दोबारा आवेदन करना चाहिए।
  • अगर आधार नंबर जनआधार में अपडेट ही नहीं है, तो आपको नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर जनआधार अपडेट करवाना होगा।
    • गाँव के मामलों में यह काम विकास अधिकारी की मंजूरी से होता है।
    • शहरों में यह प्रक्रिया उपखंड अधिकारी (SDO) की स्वीकृति से पूरी होती है।

अगर मृतक का आधार नंबर जनआधार से जुड़ा ही नहीं है, तो ई-मित्र केंद्र पर जाकर उसे जुडवाना जरूरी है। आमतौर पर यह काम 15 से 20 दिनों में पूरा हो जाता है। अगर नाम तुरंत दिखाई न दे, तो थोड़ा इंतजार करें।

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै क्लेम आवेदन की समय-सीमा:-

मैं आपको साफ-साफ बता दूँ कि दुर्घटना की तारीख या मृत्यु की तारीख से 60 दिनों के अंदर ही क्लेम करना जरूरी है
कुछ विशेष मामलों में सही कारण बताने पर 90 दिनों तक भी आवेदन स्वीकार किया जा सकता है

आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन क्लेम करते समय OTP कैसे आएगा:-

जब आप पोर्टल पर क्लेम सबमिट करेंगे, तो जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हुई है, तो OTP दावेदार के मोबाइल नंबर पर आएगा।
OTP सही तरीके से भरने के बाद ही आपका क्लेम पोर्टल पर रजिस्टर होगा।

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना मै क्लेम के बाद क्या प्रक्रिया होती है:-

क्लेम दर्ज होने के बाद बीमा कंपनी द्वारा जाँच की जाती है
अगर सब कुछ नियमों के अनुसार सही पाया गया, तो क्लेम स्वीकृत कर दिया जाता है।
अगर कोई दस्तावेज कम होगा, तो बीमा कंपनी आपसे ऑनलाइन ही दस्तावेज माँगेगी

क्लेम स्वीकृत या अस्वीकृत होने की जानकारी आपको SMS के जरिए मोबाइल पर मिल जाएगी

भुगतान किसे और कैसे मिलेगा:-

अगर क्लेम स्वीकृत हो जाता है, तो राशि जनआधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन जमा कर दी जाती है।

अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो गई है और पति या पत्नी जीवित हैं, तो बीमा राशि परिवार के बचे हुए सदस्यों में बराबर-बराबर बाँटकर उनके खातों में भेजी जाती है।

अगर जनआधार में दर्ज पूरे परिवार की मृत्यु हो चुकी है, तो इस स्थिति में कोई भुगतान नहीं किया जाता

अगर परिवार में कोई विवाद है या मामला कोर्ट में चल रहा है, तो अदालत के फैसले के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।

इस योजना में किन दुर्घटनाओं पर बीमा मिलता है:-

मैं आपको बता दूँ कि यह योजना सिर्फ दुर्घटना से हुई मृत्यु या स्थायी चोट पर ही लागू होती है, जैसे:

  • सड़क, रेल या हवाई दुर्घटना
  • ऊँचाई से गिरना या ऊपर से कोई चीज गिरना
  • मकान गिरने से दुर्घटना
  • बिजली का करंट लगना
  • रसायन या कीटनाशक के संपर्क में आना
  • डूबने या जलने से
  • मशीन पर काम करते समय हुई दुर्घटना

किन मामलों में इस योजना का लाभ नहीं मिलता:-

इस योजना में सामान्य बीमारी या प्राकृतिक मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता, जैसे:

  • हार्ट अटैक, कैंसर, टीबी जैसी बीमारियाँ
  • आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास
  • शराब या नशे की हालत में हुई दुर्घटना
  • इलाज या ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु
  • युद्ध, दंगा, आतंकी गतिविधियाँ
  • गर्भावस्था या प्रसव से जुड़ी घटनाएँ
  • कानून तोड़ते समय हुई दुर्घटना

एक बात और ध्यान रखें कि एक पॉलिसी वर्ष में अधिकतम ₹5 लाख तक ही भुगतान किया जाता है

Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme Claim के लिए जरूरी दस्तावेज:-

मृत्यु की स्थिति में

  • मृत्यु प्रमाण-पत्र
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट / FIR / पंचनामा / अस्पताल की डेथ समरी (इनमें से कोई एक)

स्थायी अपंगता की स्थिति में

  • डॉक्टर की रिपोर्ट
  • मेडिकल जाँच रिपोर्ट
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्थायी अपंगता प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना आवेदन के दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना आवेदन लिंक
मुख्यमंत्री आयुष्मान बीमा योजना क्या है
यदि आवेदन करने मै समस्या आए तो कहा संपर्क करना है

 Email- pd.mcdby@rajasthan.gov.in
   Mob- 9289328386

जिले अनुसार हेल्पडेस्क की जानकारी

District NameOfficer NameDesignationMobile Number
हनुमानगढ़Gajendra meenaSr. Asst.7610989052
जोधपुरMukesh VishnoiJr. Asst.9351267373
जालोरkapish meenaJr. Asst.8003064699
चूरूVINOD KUMARSr. Asst.7725922267
उदयपुरSWETA TIWARIJt. Dir.9460352030
उदयपुरASHOK NAGDASr. Asst.9356606500
जैसलमेरARJUN RAMAsst. Dir8559917134
जैसलमेरMANOJ MEENAJr. Asst.6377818280
अलवरMANOJ DIXITAsst. Dir9413746100
अलवरSANTOHS MEENASr. Asst.8432239425
प्रतापगढ़ANIL KUMAWATIA6350593120
नागौरTAPENDRA KUMARAAO9414854804
दौसाRAJNEESH KUMARADI8619054937
दौसाVIVEK PAREEKSr. Asst.7014170820
जयपुर1RAMESH KUMAR VERMAAAO9610805357
जोधपुर (ग्रामीण)OMA RAMDY. DIR9828544781
जोधपुर (ग्रामीण)GOURAV RAKHEJAAAO8233245910
जयपुर (ग्रामीण)DAYANAND MEENAJr. Asst.9587505193
श्री गंगानगरRAJESH KUMARAsst. Dir8619664327
श्री गंगानगरSYOPAT RAMSr. Asst.9875036281
पालीSUDEEP SHARMAAAO9251131111
पालीABHISHEK DHOULPURIAIA8486534023
सिरोहीDIPENDRA SINGHAsst. Dir9929952799
सिरोहीCHAMPAT RAMAAO9414051539
भरतपुरGOURAV KUMARJt. Dir.9784578303
भरतपुरASHOK KUMARAAO9660473206
धौलपुरAJEET SINGHAsst. Dir8328247967
धौलपुरDEVESH SHARMAAAO6378648445
करौलीTARA CHANDAP9414860256
सवाई माधोपुरRAMSWAROOP MEENAAsst. Dir9460173658
सवाई माधोपुरRAVI SAINJr. Asst.7734804525
कोटाASHOK KUMARAsst. Dir9414186951
कोटाNITIN KUMARIA9460455826
टोंकNARENDRA PRASHADAAO9694689480
बीकानेरMANGI LALAAO8290711572
बीकानेरPRIYANKA UPADYAYIA7597567588
बाड़मेरDHANRAJ KHINCHIAsst. Dir9413959580
सीकरABHINAV MATHURSr. Asst.8302221216
बांसवाडाVIRENDRA KUMARAAO9983714499
अजमेरSUNEETA MEENAJt. Dir.9116001897
अजमेरNARENDRA SINGH RAJAWATSUPERWISOR9460972056
अजमेरDEEPAK KACHHAWAAP8233623205
झुन्झुनूMOHMMAD SHAHIDAAO9462255505
डूंगरपुरKRISHNA LAL MEENAADI9461117872
डूंगरपुरANKIT KHARADIAAO8005501471
चित्तौड़गढ़SARWESH SARASWATAAO9413988256
भीलवाड़ाGAJENDRA SINGHSr. Asst.8560828135
राजसमन्दMADAN LALSr. Asst.9785309446
ब्यावरBHUPENDRA PHULWARIAAO9928002006
बारांJUHI AGRWALAsst. Dir7611022148
बूंदीOM PRAKASH MEENAIA8003472502
झालावाड़GIRIRAJ VAISHYADI8823934925
झालावाड़NAHAR SINGH MEENASr. Asst.6367093892
Mukhyamantri-Ayushman-Accident-Insurance-Scheme-Mukhyamantri Ayushman Accident Insurance Scheme, Ayushman Accident Insurance Claim Process, Mukhyamantri Ayushman Accident Bima Yojana Claim, Ayushman Accident Insurance Online Claim, Ayushman Accident Insurance Required Documents, Ayushman Accident Insurance Eligibility, Ayushman Accident Insurance Benefits, Ayushman Accident Insurance Rajasthan, Ayushman Accident Bima Yojana Full Information, How to Claim Ayushman Accident Insurance, Ayushman Accident Insurance Claim Time Limit, Ayushman Accident Insurance OTP Process, Ayushman Accident Insurance Payment Process, Ayushman Accident Insurance e Mitra Claim, Ayushman Accident Insurance Jan Aadhaar Link, Ayushman Accident Insurance Death Claim, Ayushman Accident Insurance Disability Claim, Ayushman Accident Insurance Policy Rules, Ayushman Accident Insurance FAQs, Ayushman Accident Insurance Step by Step Guide

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना FAQ:-

  1. मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना क्या है?

यह राजस्थान सरकार की योजना है, जिसके तहत किसी दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर बीमित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।

  1. इस योजना का लाभ किसे मिलता है?

इस योजना का लाभ जनआधार से जुड़े परिवार के सदस्यों को मिलता है, जो योजना में बीमित हैं।

  1. क्लेम करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज कौन-सा है?

मृत्यु की स्थिति में मृत्यु प्रमाण-पत्र और अपंगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी अपंगता प्रमाण-पत्र सबसे जरूरी होता है।

  1. क्लेम कितने दिनों के अंदर करना जरूरी है?

दुर्घटना या मृत्यु की तारीख से 60 दिनों के अंदर क्लेम करना जरूरी है। विशेष कारण होने पर 90 दिनों तक आवेदन स्वीकार किया जा सकता है।

  1. अगर मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बना है तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में पहले मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाएँ। उसके बाद ही क्लेम के लिए आवेदन करें।

  1. अगर जनआधार में आधार या बैंक विवरण गलत है तो क्या होगा?

अगर जनआधार में गलत जानकारी होगी, तो क्लेम अटक सकता है या राशि गलत खाते में जा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले जानकारी जरूर जाँच लें।

  1. OTP किस मोबाइल नंबर पर आता है?

OTP जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आता है। परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर दावेदार के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है।

  1. क्लेम के बाद पैसा कितने दिनों में मिलता है?

क्लेम की जांच पूरी होने के बाद, आमतौर पर कुछ ही दिनों में राशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।

  1. अगर परिवार में विवाद चल रहा हो तो भुगतान कैसे होगा?

अगर मामला कोर्ट में है, तो अदालत के फैसले के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।

  1. किन दुर्घटनाओं में बीमा राशि मिलती है?

सड़क, रेल, बिजली का करंट, ऊँचाई से गिरना, जलना, डूबना, मशीन पर काम करते समय हुई दुर्घटना जैसी घटनाओं में बीमा मिलता है।

  1. किन मामलों में इस योजना का लाभ नहीं मिलता?

बीमारी से हुई मृत्यु, हार्ट अटैक, आत्महत्या, नशे की हालत में हुई दुर्घटना और प्राकृतिक मृत्यु पर कोई लाभ नहीं मिलता।

  1. क्या एक साल में एक से ज्यादा क्लेम किया जा सकता है?

हाँ, लेकिन एक पॉलिसी वर्ष में कुल भुगतान ₹5 लाख से ज्यादा नहीं होगा।

  1. अगर परिवार के सभी सदस्यों की मृत्यु हो जाए तो क्या भुगतान मिलेगा?

नहीं, अगर जनआधार में दर्ज पूरे परिवार की मृत्यु हो चुकी है, तो कोई भुगतान देय नहीं होता।

  1. क्लेम की स्थिति कैसे पता करें?

क्लेम से जुड़ी हर जानकारी आपको SMS के माध्यम से मोबाइल पर मिलती रहती है।

  1. क्लेम कहाँ से कराया जा सकता है?

आप यह क्लेम ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: