
₹3000 पेंशन का मौका! PM-SYM में पंजीकरण 31 मार्च 2026 तक
देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए सरकार की एक बड़ी पहल है—प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) योजना। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास बुढ़ापे में नियमित आय का कोई साधन नहीं होता। अगर आप भी इस श्रेणी में आते हैं, तो आपके पास 31 मार्च 2026 तक पंजीकरण कराने का शानदार मौका है।
PM-SYM योजना क्या है?
PM-SYM (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan) एक पेंशन योजना है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थियों को हर महीने ₹3000 की न्यूनतम पेंशन दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों—जैसे रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले आदि—के लिए बनाई गई है।
👉 अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन करें
कौन कर सकता है आवेदन?
- आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
- मासिक आय ₹15,000 या इससे कम हो
- EPFO/ESIC/NPS मै सदस्यता नहीं ले राखी हो।
- आयकरदाता नहीं होना चाहिए
कितना योगदान (Contribution) करना होगा
- 18 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को : ₹55 प्रति माह जमा करने होंगे
- 29 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को: ₹100 प्रति माहजमा करने होंगे
- 40 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को: ₹200 प्रति माह जमा करने होंगे
maandhan योजना की खास बात: जितना आप योगदान देंगे, उतना ही योगदान सरकार भी आपके खाते में जमा करेगी।
maandhan योजना मै पंजीकरण कैसे करें?
- नजदीकी CSC/Emitra सेंटर पर जाएं
- या ऑनलाइन maandhan.in वेबसाइट पर जाकर के खुद से आवेदन कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
योजना के मुख्य लाभ
- 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद ₹3000 मासिक पेंशन
- सरकार द्वारा बराबर का योगदान
- सुरक्षित और गारंटीड आय का स्रोत
- परिवार को सुरक्षा- मृत्यु के बाद पति/पत्नी को 50% पेंशन
क्यों है यह योजना खास?
- आज के समय में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पास कोई पेंशन सुविधा नहीं होती। ऐसे में PM-SYM योजना उन्हें आर्थिक सुरक्षा देती है और बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनाती है।
अंतिम तिथि का रखें ध्यान
- यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले पंजीकरण जरूर कर लें। समय पर किया गया छोटा निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।